फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से बालिका की मौत

Thu, 17 Sep 2015 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू की चपेट में आने से एक मासूम की गुरुवार को मौत हो गई। उसका लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहीं रामकोट में डेंगू के सात संदिग्ध मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। खबर मिलने के बाद देर शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम रामकोट, मछरेहटा, रामनगर पहुंची और बुखार पीड़ित मरीजों की जांच की।
विज्ञापन


मछरेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम चितरेहटा निवासी पवन कुमार की पुत्री प्राची (3) ने गुरुवार सुबह लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिवारीजनों के मुताबिक 12 सितंबर को बुखार की शिकायत होने पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यहां जांच में डॉक्टरों ने डेंगू की पुष्टि करते हुए लखनऊ रेफर कर दिया था। लखनऊ में परिवारीजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह बालिका ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


उधर, कस्बा रामकोट में डेंगू के सात संदिग्ध मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। यहां के निवासी पप्पू कश्यप, उमेश गुप्ता, छंगा, मोहित, कृष्णा, साधना, सुल्तानपुर निवासी सुरेंद्र वर्मा में डेंगू के लक्षण मिले हैं।

रामकोट क्षेत्र के ही रामनगर गांव में कई लोगों को बुखार है। बालिका की मौत व रामकोट क्षेत्र में डेंगू के संदिग्ध मरीज मिलने के बाद गुरुवार शाम को स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। जिसके बाद जिला मुख्यालय व मछरेहटा स्वास्थ्य केंद्र से तीन टीमें रामकोट, राम नगर व चितरेहटा गांव भेजी गई हैं।

गांव पहुंची टीमों ने वहां पर ऐसे मरीजों की जांच की है, जिन्हें बुखार की शिकायत थी। चिकित्सीय टीम ने लोगों का स्वास्थ्य जांचने के बाद दवाएं भी वितरित की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें