फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो बनाने पर व्यापारी और उसके साथी की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
तंबौर (सीतापुर)। गोंडा जिले से तंबौर प्लाई व बोर्ड खरीदने आए व्यापारी व उसके साथियों को प्लाईवुड मालिक के बेटे ने मुनीम के साथ मिलकर पीटा और फैक्टरी में बैठा लिया गया। छूटने पर थाने पहुंच कर पीड़ित ने केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार को नूरुद्दीन व हाशिम निवासी मोहल्ला तकरौरा गोंडा तंबौर पहुंचे और कस्बे की छतांगुर रोड स्थित हिंदुस्तान प्लाईवुड की फैक्टरी पर जाकर उसका वीडियो बनाने लगे। इस पर फैक्टरी मालिक इसराईल अंसारी के पुत्र फैजू व मुनीम अनिल ने डंडे से उनको पीट दिया। थोड़ी देर उन्हें फैक्टरी में बैठाए रखा। छूटने पर पीड़ित ने थाने पहुंच कर केस दर्ज करवाया। एसओ का कहना है कि फैजू, अनिल पर केस दर्ज कर घायलों को अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें