लहरपुर (सीतापुर)। इलाके के जोशीताल चुंगी के पास रविवार रात एक निजी बस हाईमास्ट लाइट के पोल से टकरा गई। बस लखीमपुर में बारातियों को छोड़कर वापस बिसवां की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि चालक को अचानक झपकी लगने से यह हादसा हो गया। गनीमत रही कि चालक को चोट नहीं आई है। बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। रात होने के कारण जाम की स्थिति पैदा नहीं हुई।