सीतापुर। जिले में एक मार्च से गेहूं की खरीद 91 क्रय केंद्रों पर शुरू हो जाएगी। सोमवार को एडीएम (वित्त-राजस्व) और नोडल जिला खरीद अधिकारी नीतीश कुमार सिंह के निर्देश के बाद सूची जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2025-26 मूल्य समर्थन योजना के लिए समय सारिणी का निर्धारण कर दिया गया है। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने रबी विपणन वर्ष 2025-26 मूल्य समर्थन योजना के तहत गेहूं क्रय केंद्रों का अनुमोदन किया है। संबंधित क्रय संस्था के गेहूं क्रय केंद्रों पर समय सारिणी के अनुसार आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करवाकर जियो टैगिंग कराई जाएगी। इसके साथ ही नियमानुसार गेहूं खरीद शुरू कराई जाएगी। इसमें खाद्य विभाग के 21, पीसीएफ के 30, पीसीयू के 25, यूपीएसएस के 7 और एफसीआई के 8 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। (संवाद)