फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: दबंगों ने महिला को दौड़ा कर पीटा, वीडियो वायरल

Mon, 13 Feb 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते एक महिला को दबंगों को दौड़ा कर पीट दिया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। महिला का मेडिकल भी कराया गया है। मडोर गांव निवासी प्रेम व श्रवण के बीच रास्ते को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। रविवार सुबह प्रेम की पत्नी मंजू देवी अपने दरवाजे पर झाड़ू लगा रहीं थीं।
विज्ञापन


इसी दौरान श्रवण अपने साथी उत्तम, लक्की, प्रांशू, संगीता के साथ लाठी डंडे लेकर आ गया और मंजू को पीटने लगा। मंजू भागी तो दबंगों ने उन्हें दौड़ा कर पीटा। चीख सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को देख दबंग फरार हो गए। परिवारवाले मंजू को लेकर सीएचसीए सांडा पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ मुकेश वर्मा ने बताया कि जमीन विवाद में मारपीट हुई है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें