फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: चौकी में दबंगों ने युवक को पीटा, ताकते रहे दरोगा

Thu, 15 Jun 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद मौके पर पहुंचे दरोगा के सामने दबंगों ने फिर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर पाई है। इंस्पेक्टर मामले में जांच की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

मनिकापुर निवासी तौफीक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उस पर आरिफ, शाहिद, बबलू, अनीस ने रंजिश में घात लगाकर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं हैं। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की।
तहरीर देने के बाद हल्का दरोगा अशोक कुमार ने दोनों पक्षों को मनवा पुलिस चौकी पर बुलाया। दोनों के बीच बातचीत हो रही थी कि इसी दौरान आरोपियों ने फिर से पीड़ित को पीट दिया। इस दौरान दरोगा दबंगों को रोकने में नाकाम रहे और पीड़ित से ही अभद्रता करते रहे। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि घायल का मेडिकल कराया जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें