गोंदलामऊ/सीतापुर। बिजली किल्लत से परेशान किसानों के सब्र का बांध आखिर टूट गया। चेतावनी के बाद भी सुनवाई नहीं होने से भड़के किसानों ने बुधवार को सरवा पावर हाउस का घेराव किया। हालांकिएक दिन पहले आंदोलन की चेतावनी दिए जाने से पुलिस मुस्तैद थी।
पॉवर हाउस घेराव की खबर सुनकर आननफानन संदना पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक हंगामा चला पर बिजली समस्या का कोई हल नहीं निकल सका। किसानों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने का मन बना लिया है।
इस मौके पर दिलीप मिश्रा, सिद्धार्थ सिंह, विजय त्रिपाठी, राहुल अर्कवंशी, नंदकिशोर यादव, सोभित मिश्रा, सुरेंद्र अवस्थी, आदर्श अवस्थी, मनोज सिंह आदि मौजूद थे। उधर, संदना थाना प्रभारी ओपी तिवारी ने भी अघोषित विद्युत कटौती, ट्रिपिंग व लो वोल्टेज की समस्या को लेकर नाराजगी जताई।