फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावत में शामिल हुआ था संक्रमित का भाई, 54 क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के गोड़ियनटोला में कोरोना संक्रमित मरीज के मिलने के बाद खतरा बढ़ गया है। युवक के जरिए संपर्क में आए 54 लोगों को क्वारंटीन कराया गया है। इंस्पेक्टर शहर कोतवाली अंबर सिंह ने बताया, दिल्ली से आए युवक के पड़ोस में परिवार के ही लोग रहते हैं। उनके घर में शादी थी। विवाह समारोह में रिश्तेदार आए थे। कोहना चौकी इंचार्ज वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि संक्रमित मरीज शादी वाले घर में नहीं गया था। उसके दिल्ली से आने से पहले ही शादी हो चुकी थी। 20 जून को घर में ही रिसेप्शन था, जिसमें दूल्हे के रिश्तेदार, आसपास और शहर के कुछ लोग शामिल हुए थे। संक्रमित मरीज का भाई भी रिसेप्शन में शामिल होने गया था।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज के मुताबिक, मरीज का कहना है कि वह रिसेप्शन में नहीं गया था, लेकिन उसके भाई के समारोह में शामिल होने से खतरा है। पहले वह अपने संक्रमित भाई के संपर्क में आया और फिर रिसेप्शन में अन्य लोगों के संपर्क में आया। बताते हैं कि मरीज अपने घर के आसपास रहने वाले लोगों के संपर्क में भी आया है। संक्रमित के मां-बाप, दो भाई, बहन समेत परिवार के सात लोगों समेत आसपास के रहने वाले, रिसेप्शन में शामिल होने आए कई रिश्तेदार प्राइमरी कांटेक्ट में आए हैं। रविवार रात को यहां से 46 लोगों को क्वारंटीन सेंटर आंख अस्पताल में रोका गया है। इसके अलावा सोमवार को आठ और लोग ट्रेस हुए हैं। इन सभी को भी आंख अस्पताल में क्वारंटीन किया गया है। संपर्क में आए अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। क्वारंटीन कराकर सैंपल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें