कई दिन से लापता बुजुर्ग का शुक्रवार की शाम महाखर मजरा बसईढीह गांव के बाहर बोरिंग में शव पड़ा मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बताते हैं कि कमलापुर इलाके के महाखर मजरा बसईढही गांव निवसी सत्तर वर्षीय चन्ना यादव के बीवी-बच्चे नहीं हैं।
जिसके चलते वह कई-कई दिन घर से लापता रहता था। इस दौरान वह करीब पांच दिन से घर से लापता था। शुक्रवार को जब भगवानदीन अपनी बोरिंग के कुएं में इंजन की पुली लगाने उतरा तो वहां चन्ना यादव का शव पड़ा मिला। जिसके बाद उसने गांव वालों को सूचना दी। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।