फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: फंदे लटकता मिला युवक का शव, दरवाजा तोड़कर निकाला

Tue, 04 Nov 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के बड़ा डाकखाने के पास स्थित एक घर में सोमवार को एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतार कर बाहर निकाला।
विज्ञापन

सीओ सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि कोतवाली देहात के भगवानपुर गांव निवासी सलीम (42) का शव फंदे से लटकता पाया गया। जांच में सामने आया कि वह परिवार की जगह एक महिला के साथ काफी समय से लिव-इन-रिलेशन में रहते थे। बताया जा रहा है कि घटना के समय महिला कहीं गई हुई थी। महिला के किराये के कमरे में ही युवक का शव मिला है। जिसे वीडियोग्राफी के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
चर्चा है कि युवक की लिव-इन-पार्टनर उन्हें काफी समय से ब्लैकमेल कर रही थीं। क्षेत्रीय लोगों का यह भी दावा है कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला है। हालांकि पुलिस इस संबंध में पूरी तरह चुप्पी साधे रहे। मृतक के परिजनों ने भी साथ रहने वाली महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

सीओ सिटी ने बताया कि घटना के बाद फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। मौके से कुछ दस्तावेज भी शव के पास से बरामद हुए हैं। आगे की कार्रवाई अब पाेस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।
क्षेत्रीय लोगों के अनुसार युवक का अपनी लिव-इन-पार्टनर से तीन दिन पूर्व किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों के बीच तेज आवाज में बहस भी हुई थी। इस झगड़े के बाद से ही युवक कुछ परेशान भी नजर आने लगा था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें