फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: खेत में पड़ा मिला युवक का शव

Mon, 02 Jun 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। रामकोट के दारानगर गांव में रविवार सुबह एक युवक का शव खेत में पड़ा मिला। सिर पर चोटों के निशान थे। परिजनों का आरोप है शनिवार को विवाद के बाद मृतक के भतीजों ने उनको बुरी तरह से पीट दिया था। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी सत्यपाल (40) का शव रविवार सुबह ईंट-भट्ठे के पास खेतों में पड़ा मिला। उनके सिर में चोटों के निशान थे। परिजनों के मुताबिक विवाद के चलते सत्यपाल को उनके भतीजे ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर शनिवार को पीटा था। उसके बाद सत्यपाल लापता हो गए थे।
काफी खोज करने के बाद रविवार सुबह उनका शव मिला। सत्यपाल का एक पुत्र शहर में रहकर मजदूरी करता है। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सदर दिनेश शुक्ला, एएसपी उत्तरी आलोक सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों व ग्रामीणों के बयानों को भी दर्ज किया। एएसपी आलोक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें