फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: देवस्थान के पास मिला नवजात का शव

Wed, 26 Mar 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर। नवामहमूदपुर गांव के मजरा हाता में देवस्थान के पास एक नवजात का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मजरा हाता में गांव के बीचों-बीच एक देवस्थान बना है।
मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने देवस्थान के पास बने कुंए के किनारे एक नवजात का शव देखा। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्राम प्रधान शिवसागर जायसवाल ने पुलिस को सूचना दी।
ग्रामीणों ने बताया कि नवजात का शव देखकर लगता है कि लोकलाज के भय से किसी ने देर रात नवजात को फेंक दिया है। इमलिया सुल्तानपुर थानाध्यक्ष शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि हाता गांव में अज्ञात नवजात शिशु का शव मिला है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें