सदरपुर (सीतापुर)। बखारीकलां गांव निवासी अवधरानी (21) का शव मंगलवार को घर के अंदर साड़ी से बने फंदे से लटका मिला। पिता का आरोप है कि गांव का ही एक युवक उनकी पुत्री अवधरानी को काफी समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।
उनकी पुत्री के फोटो वायरल कर रहा था। अवधरानी की शादी तय हुई थी। युवक ने वहां भी फोटो भेजकर रिश्ता तुड़वा दिया था। आरोप है कि युवक अवधरानी पर शादी का दबाव बनाता था।
प्रताड़ना से तंग आकर बेटी ने खुदकुशी कर ली। प्रभारी निरीक्षक सदरपुर राजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपों की जांच कराई जा रही है।