फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार ने दम तोड़ा

Sat, 03 Oct 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के दंडपुरवा के निकट शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे लखीमपुर खीरी जिले के एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसका साथी जख्मी हो गया।
विज्ञापन


घटना के बाद लोगों ने चालक को वाहन समेत पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। जख्मी व्यक्ति को खीरी के नकहा स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लखीमपुर खीरी जिले के अंधपुर जेठरा गांव निवासी बृजकिशोर (50) पुत्र सुंदरलाल गांव के ही अपने साथी सर्वेश (40) के साथ बाइक से कहीं जा रहा था।

लहरपुर कोतवाली इलाके में दंडपुरवा के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार बृजकिशोर की मौके पर ही मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

जख्मी सर्वेश को नकहा स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने चालक को ट्रक के साथ दबोच लिया। जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें