फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: भव्य प्रवेश द्वारों से बढ़ेगी चक्रतीर्थ की शोभा

Mon, 24 Mar 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
चक्रतीर्थ के पास बना गेट
विज्ञापन
नैमिषारण्य (सीतापुर)। नैमिषारण्य तीर्थ का प्रमुख स्थल चक्रतीर्थ ब्रह्म मनोमय चक्रतीर्थ के नाम से जाना जाता है। नैमिष तीर्थ आने वाले श्रद्धालु सर्वप्रथम यहां पहुंचकर स्नान और दर्शन-पूजन करते हैं। चक्रतीर्थ को भव्य और आकर्षित बनाने के लिए चक्रतीर्थ कॉरिडोर कार्य योजना के तहत तीन प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं। ये भव्य प्रवेश चक्रतीर्थ की शोभा बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

चक्रतीर्थ में ब्रह्म का मनोमय यानि मानसिक चक्र गिरने का पुराणों में वर्णन है। यहां अमावस्या, पूर्णिमा, नवरात्र और होली परिक्रमा मेले में देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसे पृथ्वी का प्रमुख और प्रथम तीर्थ माना जाता है। इसे देखते हुए पर्यटन विभाग द्वारा तीर्थ को भव्य और सुंदर बनाने के लिए तीन द्वार बनाए जा रहे हैं। इसमें से दो बनकर तैयार हो गए हैं।

दो द्वार बनकर तैयार
योजना के तहत चक्रतीर्थ परिसर में तीन द्वार बनाए जाने हैं, जिनमें से दक्षिण और पूरब दिशा के द्वार बनकर तैयार हो गए हैं। इनमें लाल पत्थर से नक्काशी बनाकर चक्र को दर्शाया गया है। सभी द्वारों को मंदिर का रूप दिया गया है। तीर्थ के प्रमुख द्वार को काफी भव्य बनाया जाना है, कॉरिडोर नक्शे के अनुसार प्रमुख भव्य द्वार का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस द्वार की लंबाई 12.88 मीटर और चौड़ाई 10.60 मीटर होगी।
विज्ञापन


तेजी से चल रहा काम
प्रोजेक्ट मैनेजर संजय सिंह ने बताया कि मुख्यद्वार पर नागाणा मंदिर की शिल्पकला की तरह ब्रह्मा जी की भव्य मूर्ति बनाई जाएगी। प्रमुख द्वार का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें