महमूदाबाद में रमकुंडा चौराहे पर जाम के बीच फंसी एंबुलेंस व अन्य वाहन। संवाद
महमूदाबाद। नगर में जाम की समस्या लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। मंगलवार को शहर के रामकुंड चौराहे पर एक एंबुलेंस काफी देर तक जाम में फंसी रही। एंबुलेंस का सायरन बजता रहा लेकिन उसे निकलने का रास्ता नहीं मिल सका।