फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: एक हफ्ते से बिजली ठप, गुस्साए ग्रामीणों ने उपकेंद्र घेरा

Tue, 19 May 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र पिसावां का घेराव कर हंगामा करते हदीरा के ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
पिसावां। हदीरा गांव में एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को पिसावां उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि 13 मई को आई तेज आंधी में दो एलटी लाइन और एक एचटी लाइन के खंभे टूट गए थे। इसके बाद से पूरे गांव में बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली न होने से घरों में अंधेरा छाया रहता है। बिजली से चलने वाले उपकरण बंद हैं। पेयजल की समस्या है। खेतों में फसलें सूखने लगी हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर जमकर नारेबाजी की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। अवर अभियंता रजनीकांत रावत ने बताया कि आंधी-बारिश से कई जगह लाइनें क्षतिग्रस्त हुई थीं। टीम लगातार मरम्मत कार्य कर रही है। हदीरा गांव की लाइन को दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। प्रदर्शन के दौरान पुष्पेंद्र, सचित, दीपू, पप्पू सिंह, अवधेश, लालाराम, मनोज कुमार, अजय यादव, दिवाकर सिंह, प्रेमपाल सिंह, आनंद सिंह, विज्ञान प्रकाश, गिरीश आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें