फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अधिवक्ता को दबंगों ने बाइक से उतार कर पीटा

Thu, 04 Dec 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख। इलाके में एक अधिवक्ता को दबंगों ने मंगलवार रात बुरी तरह से पीट दिया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। पुलिस चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला सीताकुंड निवासी अधिवक्ता शुभम शर्मा के अनुसार वह रात में अपना काम निपटाकर घर जा रहे थे। रास्ते में घात लगाए बैठे फुलवारी गांव निवासी संजय, राजू, दीपक, चंद्र ने मिलकर उनको बाइक से पकड़कर घसीटा फिर बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। इसका वीडियो भी बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों को देख आरोपी भाग निकले। ग्रामीणों ने घायल अधिवक्ता को सीएचसी में भर्ती कराया। घटना के बाद बुधवार को अधिवक्ता ने सीओ मिश्रिख को मामले की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें