फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जिला कोर्ट में पेशी पर आया आरोपी पुलिस की अभिरक्षा से भागा, लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी प्रदीप। - फोटो : पुलिस गिरफ्त में आरोपी प्रदीप।
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित जिला कोर्ट में सोमवार सुबह पेशी पर आया बंदी पुलिसकर्मियों कोे चकमा देकर भाग निकला। पुलिसकर्मी शोर मचाकर उसके पीछे भागे, लेकिन तब तक वह गेट फांदकर सड़क पर पहुंच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बंदी को भागते देखा तो करीब पांच सौ मीटर तक पीछा कर उसे दबोच लिया। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिसकर्मियों ने आरोपी को वापस कोर्ट के लॉकअप में बंद कर दिया। सकरन के इमलिया गांव निवासी प्रदीप पर छेड़छाड़ का केस दर्ज है। वह लंबे समय से जेल में बंद था। सोमवार को जिला कोर्ट परिसर में पेशी पर आया था। इस दौरान मौका देखकर सेशन लॉकअप से पुलिसकर्मियों काे चकमा देकर भागने लगा। पुलिसकर्मी शोर मचाकर आरोपी को पकड़ने के लिए दौड़े। पलक झपकते ही प्रदीप काेर्ट परिसर का मुख्य गेट पार कर सड़क की ओर भाग गया। शोर सुनकर मौके पर मौजूद लोग भी उसे पकड़ने दौड़े। करीब पांच सौ मीटर तक प्रदीप लोगों को छकाता रहा। हालांकि, इसके बाद लोगों ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें