फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जिला महिला अस्पताल में गर्भवती की मौत, हंगामा

विज्ञापन
शव वाहन से महिला का शव लेकर जाते परिजन। - फोटो : शव वाहन से महिला का शव लेकर जाते परिजन।
विज्ञापन
सीतापुर। जिला महिला अस्पताल में सोमवार को इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

रामकोट इलाके की निवासी पूजा (35) गर्भवती थीं। परिजनों ने उन्हें रविवार देर रात जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार सुबह करीब पांच बजे उनकी मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि रात में भर्ती करने के बाद महज एक बोतल ग्लूकोज चढ़ाया गया। चिकित्सक देखने तक नहीं आईं। अगर समय से इलाज मिल जाता तो शायद पूजा की जान बच जाती। अस्पताल में करीब एक घंटे तक हंगामा होता रहा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाया।
जिला महिला अस्पताल सीएमएस डॉ. सुनीता ने बताया कि पूजा छह माह की गर्भवती थीं। उनकी आंतों में दिक्कत थी। पेट फूल रहा था। रेफर कर दिया गया था, लेकिन परिजन लखनऊ ले जाने को तैयार नहीं थे। इलाज में लापरवाही का आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें