सीतापुर। रामकोट के धनईखेड़ा गांव में जिला खनन अधिकारी के साथ छेड़छाड़ व विरोध पर हमला करने वाला आरोपी अरजीत शुक्ला इससे पूर्व में भी राजस्व टीम पर हमला कर चुका है।
सूत्रों की मानें तो दो वर्ष पूर्व तत्कालीन एसडीएम सदर रामकोट थाना क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिली थी। इस सूचना पर एसडीएम अन्य राजस्व कर्मियों संग मौके पर गए थे। उस दौरान उनके साथ इसी आरोपी ने अभद्रता की थी। हालांकि उस समय एसडीएम ने आरोपियों पर कार्रवाई की थी। हालांकि सख्त कार्रवाई न होने से आरोपी के हौसले बढ़ गए। अब उसने जिला खनन अधिकारी के साथ छेड़छाड़ की।
नायब तहसीलदार संग भी हुई थी अभद्रता
इसके अलावा सदर तहसील में तैनात रहे एक पूर्व नायब तहसीलदार संग भी अभद्रता हुई थी। वह अवैध खनन की सूचना पर गए थे। इस दौरान आरोपियों ने अभद्र व्यवहार किया था। उस समय आरोपियों की एक जेसीबी को भी सीज किया गया था।