इमलिया सुल्तानपुर। फदिलापुर गांव निवासी विनोद तिवारी के घर के बाहर पड़े छप्पर में मंगलवार को आग लग गई। अज्ञात कारणों के चलते लगी आग में छप्पर के नीचे खड़ी कार भी जल गई। लपटों को देखकर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। हालांकि इतनी देर में कार के साथ छप्पर के नीचे रखा गृहस्थी का सामान राख हो गया। (संवाद)
घूरे से लगी आग, गृहस्थी जली
सीतापुर। महोली के पैड़हिया गांव में सोमवार को एक घर में घूरे की चिंगारी से लगी आग में हजारों का सामान जलकर राख हो गया। गांव निवासी रजनीश कुमार के अनुसार वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। घूरे की चिंगारी से घर में अचानक से आग की लपटे उठने लगीं। ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन चपेट में आकर साइकिलें, बकरियां, चारपाई समेत अन्य दस्तावेज जल गए। प्रवेश कुमारी ने पुलिस को सूचना दी है। लेखपाल अरुण कुमार भार्गव ने जांच की है। (संवाद)