फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 केंद्रों पर आज होगी टीईटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) बुधवार को होगी। इसमें 19 हजार 384 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। प्रत्येक केंद्र पर पुलिस का पहरा रहेगा। सात सचल दल परीक्षा की निगरानी करेंगे। जिला प्रशासन के साथ शिक्षा विभाग के 26-26 अफसर लगाए गए हैं। यह दिनभर केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएंगे। इसको लेकर तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन

टीईटी पहले 22 दिसंबर को दो पालियो में होनी थी। लेकिन शासन ने इसे स्थगित कर दिया था। अब यह परीक्षा आठ जनवरी को होने जा रही है। इस परीक्षा के लिए पहली पाली में 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जिसमें 12792 विद्यार्थी एग्जाम देंगे। इसी प्रकार दूसरी पाली में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इस पाली में 6592 विद्यार्थी एग्जाम देंगे। परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं।
प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेट्रिक मजिस्ट्रेट को लगाया गया है। इसके अलावा प्रशासन की तरफ से एक पर्यवेक्षक व माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से एक अधिकारी को लगाया गया है। यह लोग पूरी तरह निगरानी करके परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से कराने में सहयोग करेंगे। इस बार परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट से वीडियो रिकार्डिंग की जाएगी, जो परीक्षा के दौरान जारी रहेगी।
विज्ञापन

इस प्रकार परीक्षा में 26 स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट, 26 जिला प्रशासन के अफसर व 26 शिक्षा विभाग के अफसर लगाए गए है। सात सचल दलों का गठन किया गया है। यह सचल परीक्षा के दौरान प्रत्येक केंद्र पर जाकर जांच पड़ताल करेंगे।
डीआईओएस ऑफिस में बना कंट्रोल रूम
परीक्षा के दौरान अगर कोई समस्या आती है तो इसकी शिकायत कंट्रोल रूम में दर्ज कराई जा सकती है। डीआईओएस ऑफिस में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसका नंबर 05862-242126 जारी किया गया है।
यह दोनों पालियो में पूरी तरह संचालित रहेगा। यहां पर समस्या होने पर शिकायत दर्ज कराकर समाधान पा सकते है। परीक्षा पहली पाली में सुबह 10 से 12.30 व दूसरी पाली में 2.30 से पांच बजे के बीच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें