फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बाघ की चहलकदमी से बढ़ी दहशत

Wed, 14 May 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। क्षेत्र में लगातार बाघ की चहलकदमी बनी हुई है। इससे दहशत है। किसान खेतों में काम करने नहीं जा रहे हैं। निबौरी में सोमवार शाम पिंजरे के पास बाघ के पगचिह्न देखे जाने का ग्रामीणों ने दावा किया।
विज्ञापन

वहीं, मुस्काबाद के किसान बोल गोविंद ने बाघ देखने का दावा किया है। बाल गोविंद के मुताबिक रविवार की शाम वह अपने खेत में खाद डाल रहा था। तभी नाले के पास बाघ नजर आया। डरकर वह गांव की ओर भाग खड़ा हुआ।
वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कॉम्बिग की, लेकिन बाघ का पता नहीं चल सका। रंजीत वर्मा, जग प्रकाश वर्मा, राजेश तिवारी, संगम वर्मा, दामोदर वर्मा आदि ने बताया कि बाघ लगातार क्षेत्र में चहल-कदमी कर रहा है।
विज्ञापन

बाघ की दहशत से वह अपने खेतों पर काम करने नहीं जा पा रहे हैं। वन क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रभावित गांवों में टीम लगातार काॅम्बिंग कर रही है। ग्रामीणों को बचाव व सतर्क रहने को लेकर जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें