फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

41 डिग्री पहुंचा पारा, गर्मी से लोग बेहाल

Thu, 18 Jun 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज धूप से बचने को छाते व अन्य तरीकों का सहारा लेते दिखे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में भीषण गर्मी लोगों को बेहाल करेगी।
विज्ञापन


गुरुवार को गर्मी बढ़ गई। सुबह से ही तेज धूप असहनीय लगने लगी। गर्म हवा के थपेड़े बदन झुलसाने लगे। दोपहर में तेज धूप देख लोग घरों व दफ्तरों में दुबके रहे। इससे शहर की सड़कों व बाजारों में सन्नाटा रहा। जरूरी काम से बाहर निकले लोग बदन कपड़े से ढंककर और छाते के सहारे तपिश से बचाव करते दिखे।
विज्ञापन


सांझ होने पर बाजार में कुछ रौनक लौटी। उमस कम न होने से लोग पसीना-पसीना होते रहे। इस दौरान आइसक्रीम व शीतल पेय पदार्थों की जमकर बिक्री हुई। रात में भी उमस बरकरार रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें