फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तापमान 41 डिग्री, धूप ने झुलसाया

Thu, 23 Apr 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
तेज धूप से बचने के लिए बुधवार को कैप और       गमछा का सहारा लेकर जाते लोग। - संवाद 
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में बुधवार को सुबह से तल्ख धूप झुलसाने लगी। हर कोई तेज धूप व लू के थपेड़ों से बेदम दिखाई दिया। अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा नजर आया, जबकि जरूरी काम से निकलने वाले लोग सिर ढके रहने पर भी बेहाल नजर आए।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों में तापमान 42 से 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसे में यह पूरा सप्ताह लोगों के लिए मुश्किल भरा रहने वाला है। जिला आपदा विशेषज्ञ हीरालाल ने बताया कि इस सप्ताह लू का प्रकोप बना रहेगा। तपिश के साथ उमस में भी इजाफा होगा, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है। फिलहाल भीषण गर्मी से राहत का कोई आसार नजर नहीं आ रहा है।

उन्होंने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि दोपहर 12 से तीन बजे के बीच बाहर निकलने से बचें। चिकित्सक भी तेज धूप व लू से बचाव करने कही सलाह दे रहे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक इस समय शरीर में पानी की कमी बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। इसके लिए नियमित रूप से पानी, ओआरएस और शीतल तरल पदार्थों का सेवन करें। इसके बाद भी आराम न मिले तो चिकित्सकीय सलाह अवश्य लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें