फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से किशोर की मौत

Sat, 05 Nov 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
ठंड बढ़ने के बाद भी डेंगू का प्रकोप थमता नजर नहीं आ रहा है। शनिवार को डेंगू से पीड़ित एक किशोर की मौत हो गई। जबकि छह और लोग इसकी चपेट में आ गए। इनमें से चार का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जबकि दो अन्य को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


इनमें से एक में डेंगू की पुष्टि दो दिन बाद हो सकी है। दूसरे की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 296 से बढ़कर 302 हो गई है। वहीं मरने वालों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है।

लहरपुर के मोहल्ला मीरा टोला निवासी हामिद अली का पुत्र शाहनूर (16) एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। प्राइवेट डॉक्टरों ने डेंगू की पुष्टि करते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया था। परिवार ने उसे लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


इमलिया सुल्तानपुर के ग्राम सेमरहन निवासी मनोज वर्मा (30) को बीते एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। निजी डॉक्टरों ने डेंगू की पुष्टि करते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसे बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शुक्रवार शाम डेंगू की पुष्टि हुई। उसकी प्लेटलेट्स 47 हजार के करीब हैं। इसी तरह से महोली के मूड़ाहुसा गांव के अरविंद वर्मा (30) भी बुखार से पीड़ित हैं। जिला अस्पताल में डॉक्टर रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। हरगांव कस्बा निवासी सचिन मिश्रा की पत्नी रोली मिश्रा (35) बुखार से पीड़ित हैं।

प्लेटलेट्स 35 हजार के करीब हैं। महोली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कारी पाकर निवासी रमन अवस्थी (30) एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित हैं। उनकी प्लेटलेटस 47 हजार हैं। डॉक्टरों ने डेंगू का संदेह जताया है। इसी तरह से लहरपुर के ग्राम मोहलिया निवासी रामजीवन (50) व रामकोट थाना क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर निवासी शैलेंद्र (30) को भी डेंगू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें