फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस खोजने में मदद के बहाने किशोरी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मास्टरबाग (सीतापुर)। थाना कमलापुर इलाके में गांव के बाहर भैंस चराने गई एक किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती बताई। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कमलापुर इलाके के एक गांव की रहने वाली 11 साल की किशोरी गांव के बाहर भैंस चराने गई थी। प्यास लगने पर वह पानी पीने चली गई, इस बीच भैंस कहीं और चली गई। पानी पीकर वापस आने पर भैंस के नहीं मिलने पर किशोरी उसकी तलाश करने लगी। बताया जाता है कि इस दौरान गांव के कुछ लोग उसे मिले। किशोरी ने उससे पूछा तो उन लोगों ने भैंस गांव के पश्चिम की ओर जानी बताई।
किशोरी के मुताबिक इस बीच कमलापुर इलाके के सिंहपुर निवासी सुजीत मिल गया। भैंस की खोज में मदद करने की बात कहकर वो किशोरी के साथ चला गया। किशोरी का आरोप है कि आगे जंगल में पहुंचने पर युवक ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने और विरोध करने पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

पीड़िता के शोर मचाने पर पास में खेत में काम कर रहीं कुछ महिलाएं आ गईं, किशोरी ने उन्हें आपबीती बताई। इसके बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने घटना की तहरीर दी। एसओ कमलापुर संजय कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी सुजीत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें