फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: किशोरी का कराया विवाह, 20 पर एफआईआर दर्ज

Thu, 09 Jul 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी का बाल विवाह कराने पर उसके माता-पिता समेत 20 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। चाइल्ड लाइन के अधिकारी राहुल वैश्य ने किशोरी के परिजनों के साथ ही विवाह कराने में सहयोग करने वाले सभी लोगों को आरोपी बनाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन के अधिकारी राहुल वैश्य ने बताया कि 20 मई को चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल-फ्री नंबर पर शिकायत आई थी। फोन करने वाले ने बताया कि इलाके के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी का माता-पिता ने 25 फरवरी को विवाह करा दिया। शिकायत के बाद चाइल्ड लाइन टीम और पुलिस ने गांव पहुंचकर मामले की जांच की। जांच में प्रथम दृष्टया बाल विवाह की पुष्टि हुई। इस पर चाइल्ड लाइन की ओर से किशोरी के माता-पिता, विवाह कराने वाले पंडित, फोटोग्राफर सहित 20 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर सभी नामजद आरोपियों की बाल विवाह में भूमिका की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें