फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा कर लखनऊ में सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली इलाके की एक किशोरी को अगवा कर लखनऊ ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसके बाद किशोरी को हरियाणा ले जाया गया। किशोरी पायल बेचकर किसी तरह से भागकर घर पहुंची और परिवार को आपबीती बताई। पीड़िता के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दो दोस्तों पर पर केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महमूदाबाद इलाके के एक गांव की निवासी 16 साल की किशोरी का आरोप है कि गांव का ही कुलदीप उसका अपहरण कर लखनऊ में किराए पर रह रहे अपने दोस्त आलोक के कमरे पर ले गया। वहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे हरियाणा ले जाया गया। हरियाणा में किसी तरह किशोरी आरोपियों के चंगुल से छूटी और पायल बेंचकर किसी तरह घर पहुंची। किशोरी ने घर आने के बाद आपबीती बताई।
कोतवाल अनिल पांडेय ने बताया कि तहरीर और पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपी कुलदीप, आलोक पर सामूहिक दुष्कर्म, लूटपाट, अपहरण, पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। किशोरी का न्यायालय में बयान व जिला महिला अस्पताल में मेडिकल कराया जा चुका है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही हैं। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें