हरगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में शनिवार को ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हरगांव थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के निकट स्थित त्रिमूर्ति फिलिंग स्टेशन के पास मिनी ट्रैक्टर में एक अन्य ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस दौरान मिनी ट्रैक्टर पर बैठा सेमरीभान गांव निवासी जीशान (15) उछलकर सड़क पर गिर गया। तभी ट्रैक्टर से कुचल कर वह घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल किशोर को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ अरविंद पांडेय ने बताया कि दोनों ट्रैक्टरों को थाने लाया गया है।