मास्टरबाग (सीतापुर)। थाना मानपुर क्षेत्र में बंदरों के उत्पात से टीन शेड गिर गया। उसकी चपेट में आकर एक वृद्घ महिला की मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। क्षेत्र के शिवथाना गांव निवासी शकुंतला अवस्थी (70) सोमवार शाम अपने घर पर टीन शेड के नीचे खड़ी थी। तभी कई बंदर दौड़ते हुए उनकी टीन से गुजरने लगे।
उनके उत्पात के कारण दीवार पर रखा टीन शेड सरक कर गिर गया। नीचे खड़ी शकुंतला के सिर पर गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई वर्षों से बंदरों के झुंड ने गांव के लोगों को परेशान करके रखा है।