सीतापुर। जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने धान की पुआल व अन्य कृषि अवशिष्टों को जलाने पर सख्त रवैया अख्तियार किया है। उन्होंने वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने को जिले की प्रत्येक तहसील स्तर पर उड़न दस्ते गठित किए है।
विज्ञापन
यह टीम संबंधित इलाकों में नजर रखेगी। अगर किसी ने भी पराली जलाई तो धारा 144 के तहत कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने बताया कि उड़नादस्ते में संबंधित तहसील के उप जिलाधिकारी को पर्यवेक्षक अधिकारी बनाते हुए वहां के क्षेत्राधिकारी को शामिल किया गया है।