फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज शिक्षकों ने डायट पर जड़ा ताला

Mon, 24 Oct 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
शिक्षकों को काउंसलिंग में ऑप्शन न मिलने पर भड़क गए। काउंसलिंग का बहिष्कार कर डायट पर ताला जड़ दिया और प्रदर्शन करने लगे। इसकी सूचना पर पुलिस व सिटी मजिस्ट्रट रामसेवक द्विवेदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बात की। रोड के किनारे स्कूल का ऑप्शन देने का आश्वासन देकर शांत कराया। इससे करीब चार घंटे काउंसलिंग प्रभावित रही।
विज्ञापन


शासन ने प्राथमिक विद्यालय के सहायक शिक्षकों की पदोन्नति करने का निर्णय लिया था। इस पर बेसिक विभाग ने ज्येष्ठता सूची तैयार कराई थी। इस सूची में 335 शिक्षक पात्र मिले थे, जिनको पदोन्नति मिलनी थी। इसके लिए सोमवार को जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान खैराबाद बुलाया गया था। काउंसलिंग में शिक्षकों के सापेक्ष ही विद्यालय खोले गए थे।

शिक्षकों का कहना था एक सप्ताह पहले हुई अंतरजनपदीय काउंसलिंग में शिक्षकों को दोगुने ऑप्शन दिए गए थे। लेकिन इस बार यह ऑप्शन नहीं दिए जा रहे है। इस पर शिक्षक भड़क गए। उन्होंने काउंसलिंग का बहिष्कार कर डायट पर ताला जड़ दिया। बीएसए के खिलाफ हो हंगामा करते हुए नारेबाजी करने लगे। बीएसए राजेंद्र सिंह ने कहा कि शासन ने हाल ही में पद के सापेक्ष स्कूल का ऑप्शन देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें