फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस पर सम्मानित किए गए गुरुजन

Sun, 06 Sep 2015 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शनिवार को पूरे जिले में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। इस दिन स्कूल कॉलेजों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों को उपहार भेंट किए। विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय में विद्यार्थियों ने शैक्षणिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य सुनील कुमार ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। प्राचार्य ने डॉ. राधाकृष्णन की योग्यता का बखान करते हुए कहा कि देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होने का गौरव उन्हें प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में आशी गुप्ता ने प्रथम, ज्योति सिंह ने द्वितीय व शुभांसी मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य ने छात्रों को राष्ट्रभक्त के रूप में स्वयं को तैयार करने के लिए    प्रेरित किया।  शहर के राजकीय इंटर कॉलेज, आरएमपी डिग्री कॉलेज, राजा रघुबर दयाल  इंटर कॉलेज, म्युनिसिपल, स्टडीवेल पब्लिक स्कूल, सिंघानियां एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, आरपी चिल्ड्रेन्स स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया। एलपीएस, सुमित्रा मार्डन स्कूल, सहगल सिटी माटेंसरी स्कूल, सीतापुर शिक्षण संस्थान, हिन्दू कन्या पाठशाला, उजागार इंटर कॉलेज आदि स्कूलों में शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। वहीं महमूदाबाद इलाके के कॉलेजों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। हजारी लाल महाविद्यालय, जनता इंटर कॉलेज खालगांव, रामऔतार बालिका इंटर कॉलेज पहाड़ापुर, एमआरजी चिल्ड्रेन एकेडमी आदि में कार्यक्रम आयोजित किए गए। हजारी लाल महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष डॉ. शफीक रहे। उन्होंने कहा शिक्षा वह कुंजी है। जिससे सभी क्षेत्रों की सफलता के ताले खोले जा सकते हैं। इसी प्रकार सरदार सिंह कावेंट में प्रबंधक अजय वर्मा ने शिक्षकों को सम्मानित किया। सेठरामगुलाम इंटर कॉलेज में हरीश चन्द्रा ने, भगौती प्रसाद पब्लिक इंटर कॉलेज में रामकुमार वर्मा, संजू प्रजापति स्मारक इंटर कॉलेज सेमरी में प्रदीप प्रजापति, भगौती प्रसाद शांति देवी इंटर कॉलेज हैबतपुर में सुरेन्द्र वर्मा, आदर्श विद्या मंदिर में त्रिलोक चन्द्र वर्मा, पायनियर माटेंसरी में आलोक वर्मा ने आयोजित कार्यक्रमों में शिक्षकों को सम्मानित किया। इसी प्रकार मछरेहटा में जय नारायण द्विवेदी इंटर कॉलेज में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। पिसावां विकासखंड के बाबू सिंह इंटर कॉलेज, बरमदेव शिक्षा मंदिर बरमहौला, शांती शिक्षा निकेतन आदि स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। लहरपुर, तंबौर, महोली, रेउसा, सिधौली, मिश्रिख, कमलापुर, बिसवां आदि इलाकों के स्कूलों में शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें