सरैया। रामपुर कलां के सरैया स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। यह पूरी घटना ब्लाक संसाधन केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सदरपुर क्षेत्र के ग्राम संसारपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने बताया कि वह प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर में तैनात हैं। वह सरकारी कार्य से ब्लाक संसाधन केंद्र पहला गए थे। वहां अपनी बाइक बाहर खड़ी कर दी। जब वह वापस आए तो बाइक गायब थी। परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में अज्ञात व्यक्ति बाइक ले जाते दिखा। पुलिस जांच कर रही है।