महोली में सांकेतिक धरना प्रदर्शन करते शिक्षक।
महोली (सीतापुर)। प्राथमिक शिक्षक संघ की अगुवाई में सोमवार को बीआरसी के निकट पूर्व माध्यमिक विद्यालय महोली प्रथम पर ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में शिक्षकों द्वारा सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष महोली शिव सागर वर्मा ने कहा कि हम सभी को एकजुट रहना है। तभी हमारी जायज मांगें हाफ डे, सीएल, कैशलेस चिकित्सा, ईएल, प्रमोशन समेत अन्य मांगें पूरी हो पाएंगी।
उन्होंने कहा कि जब सरकार हमारी जायज मांगें पूरी कर देगी तभी हम लोग टैबलेट का संचालन करेंगे, ऑनलाइन उपस्थिति देंगे। धरना प्रदर्शन में शिक्षक जगजीवन राम, शैलेंद्र अग्निहोत्री, रमाकांत वर्मा, कौशल वर्मा, देवेंद्र मिश्रा, अनुपम राज सिंह, सबल सिंह, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।