सीतापुर। तहसीलों में 10 से अधिक वर्षों से जमे लेखपालों का तबादला किया गया है। कुछ लेखपालों की शिकायतें भी समय-समय पर काश्तकारों के द्वारा की गईं। जिन लेखपालों की पारिवारिक समस्याएं थी। उनके अनुरोध को भी स्वीकार करते हुए 22 लेखपालों का तबादला एक तहसील से दूसरी तहसील में किया गया है।
एक ही तहसील में दस वर्ष से अधिक समय से कार्यरत 10 लेखपालों को तबादला डीएम के आदेश पर किया गया है। लेखपाल नितिन मिश्रा को महोली से सदर तहसील भेजा गया है। महोली से विनीत चंद्र अवस्थी, वेदप्रकाश, आलोक कुमार तिवारी, शिवेंद्र सिंह, रामसागर, हरिकिशोर दुबे को महोली से हटाकर मिश्रिख तहसील भेजा गया है। पवन कुमार वर्मा का सदर से महोली तबादला किया गया है। ललित कुमार सिंह को महमूदाबाद से बिसवां भेजा गया है।
अनुराग दुबे भूलेख अनुभाग से संबद्ध रहेंगे। 12 लेखपालों का तबादला उनकी पारिवारिक समस्याओं के दृष्टिगत दिए गए प्रार्थना पत्रों के आधार पर किया गया है। आशुतोष दीक्षित को मिश्रिख सिधौली, सत्येंद्र कुमार वर्मा को सिधौली से मिश्रिख, पियूष पांडे व सिद्धांत पांडे को मिश्रिख से महोली, कुलदीप को महमूदाबाद से महोली, विकास राव को महमूदाबाद से सिधौली, रोहित वाजपेयी को सिधौली से महमूदाबाद, अजय प्रताप सिंह को सदर से लहरपुर, घनश्याम यादव को लहरपुर से सीतापुर, सचिन राजवंश को महमूदाबाद से महोेली और उमेश कुमार श्रीवास्तव को बिसवां से लहरपुर व प्रवेश कुमार को लहरपुर से बिसवां भेजा गया है। तबादला आदेश एडीएम नीतीश कुमार सिंह ने जारी किया है।