फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: टीचर ने भाइयों को बंद कर बालिका से किया दुष्कर्म का प्रयास

Sun, 03 May 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके के एक मोहल्ला निवासी सात वर्षीय मासूम बालिका के साथ उसके ट्यूशन टीचर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार बालिका कक्षा एक में पढ़ती है। शुक्रवार शाम को वे घर में नहीं थे। ट्यूशन टीचर संतोष घर आया। उसने बालिका के दो भाइयों को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

भाइयों ने जब कमरे की खिड़की से घटना होते देखी तो मां को कॉल कर जानकारी दी। इस पर मां तुरंत घर आ गईं। परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर दिनेश प्रकाश ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


पूर्व में भी कर चुका है हरकत
परिजनों के अनुसार घटना के बाद बच्ची काफी डरी हुई है। पूर्व में भी आरोपी ने बालिका के साथ अश्लील हरकतें कीं लेकिन वह बालिका को धमकी देकर शांत करा देता था। सहमी बालिका किसी से कुछ नहीं बता पा रही थी।

बच्चों को गुड व बैड टच की दें जानकारी
जिला अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ. प्रियांशू अग्रवाल ने बताया कि मासूमों के साथ दुष्कर्म के प्रयास की घटना ने शहरवासियों को झकझोर दिया है। ऐसे में यह बेहद आवश्यक है कि बच्चों को गुड व बैड टच की जानकारी दी जाए। उन्होंने अभिभावकों को सतर्क रहने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान
बच्चे के बदलते व्यवहार पर नजर रखें।
परिचितों के साथ भी अकेला न छोड़ें।
बच्चे की बात पर विश्वास करें।
खुद शांत रहकर बच्चे की बात को सुनें।
बच्चे की काउंसलिंग कराएं, उसे ढाढ़स बंधाएं।
बच्चों को आपातकालीन 112 व चाइल्डलाइन नंबर 1098 की जानकारी दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें