फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापक को डेंगू

Fri, 30 Oct 2015 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐलिया विकास खंड क्षेत्र में तैनात एक अध्यापक को डेंगू हो गया है। उन्हें लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला मिर्दही टोला निवासी तस्लीमुर्रहमान (45) अध्यापक हैं। इन दिनों उनकी तैनाती एलिया के ग्राम बसेती प्राथमिक विद्यालय में है। तीन दिन से वह बुखार से पीड़ित थे।

जिला अस्पताल से दवा ली, लेकिन फायदा नहीं हुआ। उन्होंने प्राइवेट चिकित्सक की सलाह पर शहर की एक पैथोलॉजी में जांच कराई। रिपोर्ट में डेंगू के लक्षण मिले।
विज्ञापन


प्लेटलेट्स की संख्या महज 16000 के करीब रह गई है। वहीं तस्लीमुर्रहमान बेहोशी में चले गए। इस पर प्राइवेट चिकित्सक ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया।

परिवार के सदस्यों ने तस्लीमुर्रहमान को लखनऊ के गोमती नगर स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं स्वास्थ्य महकमा इस पूरे मामले से अनभिज्ञता जता रहा है। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें