लहरपुर बीआरसी के पास एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार प्रशिक्षु शिक्षक शैलेंद्र व अभिषेक जख्मी हो गए। दोनों को सीएचसी भेजा गया।
इस बीच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार व उसमें सवार लोगों को पकड़ लिया। इसी दौरान बीआरसी पर मौजूद अन्य प्रशिक्षु शिक्षक भी सड़क पर आ गए और हंगामा शुरू कर दिया।
हंगामे के बाद शिक्षक पक्ष एसडीएम के पास पहुंचा। वहां दोनों पक्षों को बुलाकर एसडीएम ने समझौता करा दिया।