फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से शिक्षिका की मौत, अनुदेशक जख्मी

Wed, 17 May 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुदेशक के साथ बाइक से स्कूल जा रही एक शिक्षिका को शहर कोतवाली में नानकारी के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा अनुदेशक जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। खबर पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


शहर के शिवपुरी निवासी शशि मेहरोत्रा (40) पत्नी सोमनाथ गौरा अर्जुनपुर गांव के प्राथमिक स्कूल में सहायक शिक्षिका के पद पर तैनात थीं। बुधवार सुबह वह पति के साथ स्कूटी से स्कूल जा रही थी। रास्ते में शहर के लोहारबाग निवासी अनुदेशक प्राचेतक (28) मिल गया। उसने शिक्षिका को अपनी बाइक पर बैठा लिया और शिक्षिका पति वापस चला गया। शिक्षिका जब शहर कोतवाली इलाके के नानकारी के पास पहुंची, तभी एक ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।

ट्रक की टक्कर से शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक अनुदेशक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। साथ ही जख्मी अनुदेशक को जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने ट्रक व बाइक को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर केस दर्ज किया जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें