फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लुटेरों के प्रयागराज पुलिस के हत्थे चढ़ने की चर्चा

Sun, 17 Sep 2023 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में व्यापारी से हुई 9.50 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस तफ्तीश में जुटी है। इस दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। शनिवार को दोनों बदमाशों की लोकेशन प्रयागराज रूट पर मिलने की चर्चा रही। हालांकि अधिकारी इसकी पुष्टि करने से बचते नजर आए।
विज्ञापन

गल्लामंडी गेट पर शुक्रवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े आढ़ती विनोद गुप्ता से साढ़े नौ लाख रुपये लूट लिए थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो बदमाश दिख गए। एक बदमाश बाइक पर हेलमेट लगाकर बैठा था जबकि दूसरे का चेहरा कैमरे में कैद हो गया। मंडी व आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।
इस दौरान बदमाश लखनऊ रूट की ओर भागते दिखे। लखनऊ हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस ने बदमाशों का रूट चार्ट बनाया है। ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है कि बदमाश प्रयागराज रूट की तरफ भागे हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो लुटेरे प्रयागराज पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। ऐसा माना जा रहा है कि उनकी गैर जनपद में गिरफ्तारी दिखाई जाएगी। हालांकि इसकी किसी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि लुटेरों को पकड़ने के लिए स्वाॅट, सर्विलांस, क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस की चार टीमों को लगाया गया है। कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें