फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रंगोली, मेहंदी संग मेमोरी टेस्ट में दिखाई प्रतिभा

Fri, 10 Nov 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद। कस्बा स्थित मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमैनिटीज साइंस एंड टेक्नोलॉजी में गुरुवार को स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमें बैडमिंटन, रंगोली, मेहंदी, पोस्टर प्रेजेंटेशन व मेमोरी टेस्ट में सफल छात्र5छात्राओं को काॅलेज के सचिव डॉ अम्मार रिजवी ने पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि व कालेज के सचिव डॉ अम्मार रिजवी का काॅलेज की प्राचार्या डॉ. विभा मिश्रा व कार्यालय अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने स्वागत किया। मुख्य अतिथि व सचिव डॉ. अम्मार रिजवी ने कहा कि सभी छात्र छात्राओं को पढ़ाई के साथ साथ खेल में भी अपना दमखम दिखाते रहना चाहिए। खेल से शरीर स्वस्थ रहता है। खेल के क्षेत्र में भी प्रसिद्धि हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन


पूर्णिमा ने मारी बाजी
एकल बैडमिंटन फाइनल राउंड में पूर्णिमा प्रथम, मंतशा द्वितीय, मेहंदी प्रतियोगिता में पूर्णिमा सिंह प्रथम, वर्षा बानो द्वितीय, अक्सा नूर तृतीय रहीं। वहीं, रंगोली प्रतियोगिता में प्राची सिंह प्रथम, शालू सिंह व फातिमा जेहरा ने द्वितीय स्थान, रचना सिंह, लकी देवी ,सुष्मिता सिंह ,रचना भारती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में शिल्पी सिंह प्रथम रहीं।
मेहंदी प्रतियोगिता में पूर्णिमा सिंह प्रथम रहीं। स्मरण शक्ति प्रतियोगिता में आयुष वर्मा ने प्रथम स्थान, शालू सिंह ने द्वितीय स्थान व मनजीत ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. विभा मिश्रा, उप प्राचार्या डॉ. नीति श्रीवास्तव, डॉ. देविका जौहरी, डॉ. नमिता, डॉ. मंजू शुक्ला, डॉ. शहनाज मिर्जा, डॉ. शबीना मुस्तफा, मोनिका रानी, सत्येंद्र कुमार कार्यालय अधीक्षक राजेश कुमार सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें