फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नैमिष में कल जगमग होंगे 1 लाख 51 हजार दीप

Thu, 09 Nov 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नैमिषारण्य/सीतापुर। अयोध्या की तर्ज पर 88 हजार ऋषि-मुनियों की तपोभूमि नैमिषारण्य में भव्य दीपोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। चक्रतीर्थ व मां ललिता देवी मंदिर पर स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं। जिनको रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जा रहा है। कालीपीठ चौक पर भी सजावट शुरू कर दी गई है। नैमिष की पावन धरा 11 नवंबर को 1 लाख 51 हजार दीपों से जगमग होगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुज सिंह की अगुवाई में भव्य दीपोत्सव मनाने की तैयारी में प्रशासन जुट गया है। तीर्थों एवं मंदिरों की साफ-सफाई के साथ मार्गों को चमकाया जा रहा है। इस काम में मिश्रिख सहित अन्य ब्लाॅक के 90 सफाई कर्मचारी लगे हैं। गुरुवार को मिश्रिख नगर पालिका की नवनियुक्त प्रभारी ईओ आकांक्षा गौतम ने नैमिष पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। एडीएम नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिवाली के त्योहार को नैमिष में भव्य और यादगार तरीके से मनाया जाना है। ललिता देवी मंदिर, पंच प्रयाग तीर्थ और चक्रतीर्थ को सजाया जा रहा है। दीपोत्सव मुख्य रूप से इन्हीं स्थानों पर मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें