फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावट की आशंका को देखते हुए भरे तीन नमूने

Wed, 17 Aug 2016 12:20 AM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
भोजन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम ने मंगलवार को मिलावट करने वालों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान मिलावट के संदेह के आधार पर एक क्विंटल मिठाई व 12 किलो हलुवा नष्ट कराया। साथ ही तीन खाद्य पदार्थों के नमूने भरे।
विज्ञापन


अभिहित अधिकारी वीके सहाय ने बताया कि रक्षाबंधन के मद्देनजर व्यापारी ज्यादा मुनाफे के चक्कर में मिलावट कर देते है। इसे रोकने के लिए मंगलवार को अभियान चलाया गया। शहर के चुंगी चौकी के निकट दीपक स्वीट हाउस पर छापा मारा गया।

यहां पर बाहर से मिठाई मंगाकर बेची जा रही थी। लेकिन इन मिठाईयों पर निर्माता कंपनी का विवरण दर्ज नहीं था। मिठाईयों में मिलावट की आशंका से एक क्विंटल मिठाई व 12 किलो हलुवा नष्ट कराया। साथ ही सफेद व भूरे मिल्क केक व हलुवा के नमूने भरे। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सहित अन्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें