सीतापुर। कसमंडा ब्लॉक की तत्कालीन बीडीओ काजल के विरुद्ध टेक्निकल जांच कराई जा सकती है। इस संंबंध में आयुक्त ग्राम्य विकास ने सीडीओ को स्पष्ट संस्तुति सहित रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश शासन में की गई शिकायत के मामले में दिए गए हैं। डीडीओ की ओर से पूर्व में भेजे गए जवाब पर नाराजगी जताई है।
तत्कालीन बीडीओ कसमंडा काजल के विरुद्ध लोधी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष लेखराज लोधी ने शासन में शिकायत जनवरी में की थी। जिसमें उन्होंने विकास कार्यों में भ्रष्ट्राचार करने का आरोप लगाया था। इस संबंध में मई में रिपोर्ट आयुक्त को भेजी गई थी। रिपोर्ट को तथ्यात्मक न मानते हुए प्रकरण में टीएसी जांच की आवश्यकता है कि नहीं, इसे लेकर संस्तुति सहित आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद पुरानी रिपोर्ट अगस्त में भेजे जाने पर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए स्पष्ट आख्या भेजने के निर्देश दिए हैं।