फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: टप्पेबाजों ने महिला के जेवर उड़ाए

Fri, 10 Apr 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। सदरपुर के रसूलाबाद निवासी किरन देवी मंगलवार को महमूदाबाद गई थीं। देर शाम वह रामकुंडा से मोतीपुर चौराहे की ओर पैंतेपुर मार्ग पर पैदल जा रही थीं। दो युवक उनके पास पैदल आए और बोले, माताजी आपने जो दो अंगूठियां पहनी हैं, वह गलत अंगुली में पहन रखी हैं। इन्हें उतारकर सही कर लो हम आपकी मदद कर देंगे। झांसे में लेकर दोनों टप्पेबाजों ने सोने की दोनों अंगूठियां और गले का माला उतरवाकर पर्स में रखवाया और चकमा देकर पर्स लेकर भाग गए। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि किरन देवी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें