फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दिवाली के बाद नहीं पहुंचे सफाईकर्मी, लगे गंदगी के ढेर

Sun, 03 Nov 2024 08:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फैली है गंदगी
विज्ञापन

आर्यनगर मोहल्ले में एक मेगा मार्ट के पास कूड़े का ढेर लगा हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दिवाली के बाद यहां पर साफ-सफाई नहीं हुई है। इस समय गंदगी के कारण निकलना मुश्किल हो रहा है।
हो रही दिक्कत
विजयलक्ष्मी नगर मोहल्ले में सहगल सिटी मांटेसरी स्कूल जाने वाले मार्ग पर भी कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। यहां पर दूध डेयरी भी संचालित होती है। हर समय आवागमन बना रहता है। सफाई न होने से लोगों को काफी दिक्कतें आ रही है।
विज्ञापन

नहीं आया कर्मचारी
शहर के सिविल लाइन मोहल्ले में चर्च रोड के पास भी कूड़ा लगा हुआ है। जबकि यह इलाका वीआईपी की श्रेणी में आता है। मोहल्लेवासियों का कहना है दिवाली से दो दिन पहले सफाई हुई थी। उसके बाद कोई कर्मचारी नहीं आया है।



सीतापुर। दिवाली से पहले मोहल्लों में हुई साफ सफाई के बाद कर्मचारियों ने लापरवाही बरती। जमकर आतिशबाजी से पटाखों का कूड़ा करकट बिखर गया। इसकी वजह से सड़कों पर गंदगी फैली हुई है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी न पहुंचने से लोगों को इस गंदगी के बीच से होकर निकलना पड़ रहा है। यह गंदगी शहर के विकास नगर, खूबपुर, विजयलक्ष्मी नगर, आर्यनगर, सिविल लाइन सहित तमाम मोहल्लों में बनी हुई है। मोहल्लेवासियों का कहना है तीन दिन से एक भी सफाईकर्मी मोहल्ले नहीं आया है। अब सोमवार को ही उम्मीद कर सकते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें