फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: एसआईआर में लापरवाही पर सफाईकर्मी निलंबित

Sat, 29 Nov 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पिसावां ब्लॉक की ग्राम पंचायत सरोसा में तैनात सफाईकर्मी प्रदीप कुमार की ओर से एसआईआर फार्म की फीडिंग में बीएलओ का सहयोग न करने पर उन्हें जिला पंचायत राज अधिकारी डाॅ. निरीश चंद्र साहू ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एडीओ पंचायत की रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत पिसावां ने डीपीआरओ को भेजी रिपोर्ट में लिखा कि सफाईकर्मी प्रदीप कुमार 26 नवंबर को बीएलओ के साथ फोटो खिंचवाकर सरोसा गांव से वापस चले गए। इनकी ओर से एसआईआर फार्म की फीडिंग में सहयोग नहीं किया गया।
बूथ संख्या 271 पर 1244 वोटरों के एसआईआर फार्म की फीडिंग की जानी है। इस कार्य में बीएलओ और सचिव का सहयोग नहीं किया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने प्रदीप कुमार को निलंबित करते हुए इन्हें पिसावां ब्लॉक से संबद्ध किया है। एडीओ पंचायत खैराबाद ओम प्रकाश को जांच अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें